Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

विंध्य को मिली आसमान की उड़ान,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री संजय खान ने उपमुख्यमंत्री का किया हार्दिक आभार व्यक्त।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Nov 2025, 09:50 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। विंध्यवासियों का लम्बा इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। अब रीवा से सीधे दिल्ली की हवाई यात्रा संभव हो सकेगी। रीवा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए अलायंस एयर की उड़ान सेवा 10 नवंबर से प्रारंभ हो रही है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी और मात्र दो घंटे 15 मिनट में रीवा से दिल्ली का सफर तय करेगी।

विंध्य अंचल के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। वर्षों से चली आ रही रीवा से हवाई सेवा की मांग अब पूरी हो चुकी है। 10 नवंबर से रीवा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए अलायंस एयर की नियमित उड़ानें शुरू हो रही हैं। यह विमान सप्ताह में तीन दिन रीवा से उड़ान भरेगा और महज दो घंटे 15 मिनट में यात्रियों को दिल्ली पहुंचा देगा। इस ऐतिहासिक पल पर पूरे विंध्य क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सिंगरौली से पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री संजय खान फरदीन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रजनीश पाण्डेय और सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल खालिद ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का हार्दिक आभार जताया। सभी ने कहा कि यह हवाई सेवा न केवल यात्रा को आसान बनाएगी बल्कि विंध्य के आर्थिक, शैक्षणिक और औद्योगिक विकास की उड़ान को भी पंख देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को रीवा एयरपोर्ट से एलायंस एयर के 72 सीटर विमान को दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। हवाई सेवा शुरू होने से रीवा, सीधी, सतना और सिंगरौली के लोगों को सीधा राजधानी से हवाई जुड़ाव मिलेगा। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि यह तो शुरुआत है — अगले चरण में मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे महानगरों से भी रीवा की हवाई कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886