Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

छात्रावास में गंदगी और खराब भोजन पर भड़के कलेक्टर बैनल, जारी किया कारण बताओ नोटिस

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Nov 2025, 09:19 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने शनिवार को अनुसूचित जनजाति सीनियर एवं जूनियर छात्रावास देवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में साफ-सफाई की कमी और भोजन की खराब गुणवत्ता देखने को मिली। इस पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मिथिलेश इवने एवं छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर बैनल ने रसोई घर में पहुँचकर छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन — चावल, दाल, सब्जी और तेल की गुणवत्ता की जांच की। जांच में खाद्यान्न सामग्री का रख-रखाव एवं गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई। छात्रों ने भी बताया कि उन्हें निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं मिल रहा है। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि प्रतिदिन के मीनू की जानकारी पोस्टर के माध्यम से परिसर में प्रदर्शित की जाए तथा सप्ताह में एक दिन स्पेशल मीनू के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था अत्यंत लापरवाहीपूर्ण पाई गई। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शौचालय एवं छात्रावास परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और बेहतर प्रबंधन के लिए छात्रावास समितियों का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को निर्देशित किया कि जिले के सभी छात्रावासों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए टीम गठित की जाए और स्वयं भी समय-समय पर मॉनिटरिंग करें। साथ ही उन्होंने पिछले छह माह के बजट का ऑडिट कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रों से संवाद भी किया और उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने एवं अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने शिष्यवृत्ति की राशि न मिलने और खेलने हेतु मैदान की व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं बताईं। जिस पर कलेक्टर ने अधीक्षक को निर्देश दिए कि शिष्यवृत्ति वितरण में तेजी लाएं और खेल मैदान की साफ-सफाई कर उसे उपयोग योग्य बनाएं।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886