Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कोतवाली क्षेत्र में चोरो ने दी फिर चोरी की वारदात को अंजाम।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 09 Nov 2025, 10:02 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की सुस्ती और कमजोर गश्त के कारण अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। फिर बेखौफ़ चोरो ने बिना किसी डर के चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि अब चोर पुलिस के डर से बेख़ौफ़ होकर खुलेआम वारदातें कर रहे हैं, जबकि पुलिस सिर्फ़ रिपोर्ट दर्ज करने की औपचारिकता निभा रही है। ताजा मामला पचखोरा निवासी तुषार अग्रहरि का है, जिनकी बाइक क्रमांक MP ZB 9651 उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित ने रोज़ की तरह रात में अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन सुबह देखा तो बाइक गायब थी। आस-पास खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला। कोतवाली क्षेत्र मे अभी बीते दिनों बेखौफ़ चोरो ने दीनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886