Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

फर्जी प्रमोशन की साजिश का भंडाफोड़! सिंगरौली नगर निगम की लेडी इंजीनियर पर केस दर्ज

Om Prakash Shah

Author | Updated: 08 Nov 2025, 05:35 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली।  नगर निगम में कार्यरत महिला सब इंजीनियर शिवानी गर्ग पर फर्जी दस्तावेज बनवाकर पदोन्नति का लाभ उठाने के आरोप में पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान की शिकायत पर बैढ़न कोतवाली पुलिस द्वारा की गई है।

नगर निगम में फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर निगम में पदस्थ सब इंजीनियर शिवानी गर्ग ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल से पदोन्नत सहायक यंत्री बताकर प्रमोशन का आदेश पेश कर दिया। लेकिन जब कमिश्नर सविता प्रधान ने कागजों पर शक जताया और जांच कराई — तो पूरा खेल खुल गया। जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त 2025 को शिवानी गर्ग ने नगर निगम में एक कथित आदेश जमा कर कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय से पदोन्नति दी गई है। उन्होंने कार्यभार सौंपने की मांग भी रखी। कमिश्नर को आदेश की भाषा और सील पर संदेह हुआ, जिसके बाद 12 सितंबर को भोपाल के नगरीय प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि कराई गई। जांच रिपोर्ट 4 नवंबर को आई — जिसमें स्पष्ट किया गया कि ऐसा कोई आदेश जारी ही नहीं हुआ था और प्रस्तुत दस्तावेज पूरी तरह से फर्जी है। इसके बाद कमिश्नर ने तत्काल बैढ़न कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886