Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कलेक्ट्रेट में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, प्रधानमंत्री के उद्बोधन का हुआ लाइव प्रसारण

Om Prakash Shah

Author | Updated: 08 Nov 2025, 04:40 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को पूरे वर्ष मनाने के निर्णय के तहत सिंगरौली कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह एवं प्रभारी कलेक्टर श्री जगदीश गोमे की गरिमामयी उपस्थिति में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाइव टेलीकास्ट देखा गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह एक मंत्र और ऊर्जा का स्रोत है, जो देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को जागृत करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का मूल भाव भारत की शाश्वत सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक अवसर पर विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए तथा राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशेष पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया, ताकि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार किया जा सके।

उक्त दौरान बताया गया कि ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ वर्षभर चार चरणों में मनाई जाएगी— 7 से 14 नवम्बर 2025 तक शुभारंभ चरण, 9 से 26 जनवरी 2026 तक गणतंत्र दिवस चरण, 7 से 15 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान के साथ तृतीय चरण, तथा 1 से 7 नवम्बर 2026 तक समापन सप्ताह के रूप में अंतिम चरण।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886