Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कोतवाली पुलिस की लचर क़ानून व्यवस्था!, बेखौफ़ चोरो ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 08 Nov 2025, 08:11 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े भी चोर वारदातों को अंजाम देने से नहीं डर रहे। तीन दिन पहले प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी के पास हुई चोरी की जांच पुलिस आज तक पूरी नहीं कर पाई थी, कि गुरुवार को फिर एक महिला के सूने घर पर चोरों ने धावा बोलकर लाखों के आभूषण और नकदी पार कर दी।

कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही अपराधियों के लिए वरदान बन चुकी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि पुलिस अब केवल कागजी कार्रवाई तक सिमटकर रह गई है। ऐसा ही एक मामला चंद्रमा टोला का प्रकाश मे आया है जहां रेखा शाह खेत में धान काटने के लिए घर से निकली थीं। दोपहर में लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 40 हजार रुपये नकद गायब हैं। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उक्त मामले मे पुलिस जाँच मे जुट गई ह।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886