Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

“सिंगरौली में कांग्रेस बनी किसानों की आवाज़, प्रशासन से की तत्काल मुआवजे की मांग”

Om Prakash Shah

Author | Updated: 01 Nov 2025, 02:42 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। प्राकृतिक आपदा के बीच जब जिले के किसान अपनी फसलों के नुकसान से टूट चुके हैं, तब कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में मजबूती से आगे आई है। अतिवृष्टि और जलभराव से जिले की खरीफ फसलें बर्बाद होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने न केवल किसानों की आवाज़ बुलंद की बल्कि उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का जिम्मा भी उठाया।

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राजस्व सर्वे कराकर राहत राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत पर बारिश ने कहर ढाया है और ऐसे में सरकार को संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए।

श्री चौहान ने कहा “किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और इस संकट की घड़ी में भी हम उनके साथ हर कदम पर रहेंगे।”

जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह ने भी प्रशासन को पत्र भेजकर सैकड़ों गांवों में फसलों की तबाही का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जनप्रतिनिधि हर गांव तक पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज अब सीधे प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। जनता और किसान संगठनों ने कांग्रेस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने एक बार फिर जनसेवा और संवेदनशील राजनीति की मिसाल पेश की है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886