Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जिले के विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं : सांसद डॉ. राजेश मिश्र

Om Prakash Shah

Author | Updated: 30 Oct 2025, 10:48 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सीधी–सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। सांसद ने कहा कि सिंगरौली–सीधी सड़क निर्माण से लेकर ग्रामीण सड़कों तक हर परियोजना तय समय में ही पूरी हो।

बैठक में सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के विकास कार्यों को समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने सीधी–सिंगरौली सड़क निर्माण कार्यों पर असंतोष जताते हुए कहा कि निर्माण एजेंसी को किसी भी स्थिति में एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।

सांसद ने सीधी–सिंगरौली सड़क निर्माण कार्यों में प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता न हो और किसी भी परिस्थिति में निर्माण एजेंसी को एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।

बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए सांसद ने कहा कि स्मार्ट मीटर बिलिंग को लेकर शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाए और आवश्यक सत्यापन कर सुधार किया जाए। दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर व लाइनों की समस्याओं का तुरंत निवारण करने के निर्देश दिए।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886