Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

माड़ा पुलिस की लापरवाही से इंसानियत शर्मसार!, बेखौफ़ दबंगो ने एक युवक को पेड़ मे बांधकर दी तालिबानी सजा।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 28 Oct 2025, 07:40 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। बेखौफ़ दबंगो ने एक युवक को अगवा करके पेड़ मे रस्सी से बांधकर तालिबानी सजा दी है। उक्त घटना ने केवल इंसानियत को शर्मसार नहीं किया है बल्कि माड़ा पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिया है।

देखे कैसे बेखौफ़ दबंगो द्वारा एक युवक को दी जा रही तालिबानी सजा-

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के शीतुल खुर्द गांव में युवक को पेड़ मे रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने की घटना ने न केवल मानवता को झकझोर दिया बल्कि माड़ा पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही पुलिस हरकत में आई। सवाल यह उठता है कि जब युवक को खुलेआम तालिबानी सजा दी जा रही थी, तब स्थानीय पुलिस कहाँ थी? अगर वीडियो सामने न आता तो क्या आरोपी यूं ही खुले घूमते रहते? इस घटना ने एक बार फिर माड़ा पुलिस की निष्क्रियता और संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है!

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886