Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के तार सहित 7 आरोपियों को 48 घंटे में दबोचा।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 23 Oct 2025, 03:21 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के झिंगुरदा स्थित शिमला कालोनी से दीपावली की रात चोरी हुए विद्युत तारों के मामले में मोरवा थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की। चोरी के 600 मीटर तार, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये थी, बरामद कर पुलिस ने इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की मिसाल कायम की।

मोरवा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार झिंगुरदा में बिजली के खंबों से चोरी हुए 600 मीटर तार कीमती लगभग 40 हजार रुपये के साथ पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बरामद कर दिखाई अपनी तेज़ और सतर्क कार्यवाही। मोरवा थाना प्रभारी यू. पी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चटका क्षेत्र से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अभिमन्यु बैस, विकास बैस, अजय बैस सहित चार नाबालिग शामिल हैं। सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता ने साबित कर दिया कि मोरवा पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोपरि मानती है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886