Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

48 घंटे में गढ़वा पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, 04 आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Oct 2025, 05:49 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। गढ़वा थाना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने मात्र 48 घंटे में सुलझाकर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। तेज़तर्रार कार्रवाई से पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी हरीशचंद्र बसोर पिता गल्होरी बसोर (उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रेहड़ा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अक्टूबर 2025 को आरोपी गुलाब बसोर अपने खेत की जुताई करवा रहा था, जिसके दौरान उसने सुरेश बसोर की मेड भी जुतवा दी। इस बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ी कि शाम लगभग 7 बजे गुलाब बसोर, आनंद बसोर, आशा बसोर और एक नाबालिग ने मिलकर लाठी-बरछे से सुरेश बसोर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश को जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न लाया गया, जहां 20 अक्टूबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने प्रकरण में प्रारंभ में अपराध क्रमांक 301/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसे बाद में धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) में परिवर्तित किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी के नाम –

  • गुलाब बसोर पिता छोटे लाल बसोर
  • आनंद बसोर पिता गुलाब बसोर
  • आशा बसोर पति गुलाब बसोर
  • एक विधि-विरुद्ध बालक

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886