Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में दिखा आत्मनिर्भर भारत का दृश्य, रोजगार मेले में 469 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन

Om Prakash Shah

Author | Updated: 17 Oct 2025, 10:53 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। एक ओर जहां युवा बेहतर भविष्य की तलाश में दर-दर भटकते हैं, वहीं सिंगरौली जिला प्रशासन ने उन्हें एक सशक्त मंच देकर उम्मीद की नई किरण जगाई है। जिले में आयोजित “युवा संगम रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला” युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ।

कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में 13 कंपनियों और संस्थाओं ने हिस्सा लिया, जहां सैकड़ों युवा—महिला एवं पुरुष—नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में 469 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया, जिससे उनके सपनों को नई उड़ान मिली। विशेष बात यह रही कि 17 महिला अभ्यर्थियों ने भी इस मंच के माध्यम से रोजगार की दिशा में अपने कदम बढ़ाए, जो जिले में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत है। मेले में 40 युवाओं की करियर काउंसलिंग की गई, जिसमें उन्हें विशेषज्ञों द्वारा भविष्य की राह चुनने में मार्गदर्शन मिला। युवा खुलकर अपने सवाल पूछते नजर आए और विशेषज्ञों ने भी उन्हें संजीदगी से उत्तर दिए।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886