Urjanchal Tiger
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को मिला सकारात्मक दिशा का संदेश

Om Prakash Shah

Author | Updated: 14 Jan 2026, 11:41 AM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला सिंगरौली द्वारा “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बैढ़न में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री दिलीप शाह तथा अध्यक्षता म.प्र. जन अभियान परिषद् भोपाल के शासी निकाय सदस्य श्री कृष्णकांत द्विवेदी ने की।

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला सिंगरौली द्वारा “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बैढ़न में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज के युवाओं के लिए प्रासंगिक बताते हुए कहा कि “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको” केवल नारा नहीं बल्कि जीवन का मंत्र है। उन्होंने युवाओं से नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहते हुए नशामुक्त एवं सशक्त समाज निर्माण में भागीदारी करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। जन अभियान परिषद् के माध्यम से ग्राम स्तर तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे म.प्र. जन अभियान परिषद् भोपाल के शासी निकाय सदस्य श्री कृष्णकांत द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देकर विश्व को मानवता की राह दिखाई। उनके विचार आज भी समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान एवं पारिवारिक संपर्क के माध्यम से सामाजिक समरसता, स्वावलंबन, शिक्षा, संस्कार एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

Advertisement

ADVERTISEMENT