Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

झटका मशीन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Dec 2025, 07:01 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुकहर निवासी रामपाल सिंह गोंड़ (45) की खेत में लगी करंट युक्त झटका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में फसल बचाने के लिए लगाई गई करंट युक्त झटका मशीन एक व्यक्ति की जिंदगी लील गई। सुकहर निवासी रामपाल सिंह गोंड़ (45) की मौत उस वक्त हो गई, जब वे शेरवा गांव के एक खेत से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि रामपाल सिंह दो दिन पहले घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। रविवार को ग्रामीणों ने खेत में उनका शव पड़ा देखा। पास ही खेत की मेड़ पर लगी झटका मशीन मौत की वजह बनी। सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया एंव पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेजकर जाँच मे जुट गई है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886