Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

खनिज विभाग की मुस्तैदी, 8 अवैध कोयला वाहन जप्त

Om Prakash Shah

Author | Updated: 18 Dec 2025, 10:56 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी सिंगरौली श्री सुरेश जाधव के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोयले के अवैध परिवहन में संलिप्त 8 वाहनों को जप्त किया है।

जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई एक बार फिर सामने आई है। ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कोयले के अवैध परिवहन में लगे 8 वाहनों को जप्त कर लिया। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार, अनुविभागीय अधिकारी सिंगरौली श्री सुरेश जाधव के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा बरहवा टोला, झिंगुरदा क्षेत्र में जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के कोयला परिवहन करते वाहन पकड़े गए। जप्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है, वहीं खनिज एवं परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886