Urjanchal Tiger
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में नगर निगम का गरीबो पर सख्त एक्शन, फुटपाथ कराया अतिक्रमण मुक्त, ₹6 हजार का जुर्माना

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 29 Dec 2025, 06:15 PM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने तक फुटपाथ पर सब्जी लगा कर बेचने वालों को हटाया गया। निगम के अनुसार ये लोग अवैध रूप से दुकान लगा रहे थे ।

अभियान का नेतृत्व स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी. चतुर्वेदी एवं अतिक्रमण प्रभारी विपिन तिवारी द्वारा किया गया। कार्रवाई के दौरान फुटपाथ को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों की सामग्री जब्त की गई। साथ ही लगभग 6 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई भी की गई।

अतिक्रमण प्रभारी विपिन तिवारी ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी ने दोबारा फुटपाथ पर दुकान लगाई, तो उसकी सामग्री जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही व्यापार करने की अनुमति है।

उन्होंने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। नगर निगम का उद्देश्य शहर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाना है।

Advertisement

ADVERTISEMENT