Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में फायरिंग से दहशत, यूनियन बैंक के सामने स्कॉर्पियो पर चली गोली, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 31 Dec 2025, 08:02 AM IST | 1 min read
सिंगरौली में फायरिंग से दहशत
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले (Singrauli district) के नवानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब निगाही एनसीएल कॉलोनी स्थित यूनियन बैंक के सामने एक स्कॉर्पियो वाहन पर फायरिंग की गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने स्कॉर्पियो वाहन को निशाना बनाकर गोली चलाई। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस समय फायरिंग हुई, उस समय वाहन चालक गाड़ी के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे उसकी जान बच गई। गोली लगने से वाहन का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नवानगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंगरौली के सीएसपी और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग के पीछे क्या वजह थी और निशाना कौन था।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय का माहौल है। वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886