सिंगरौली, बरगवां: जिले के बरगवां क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महान Hindalco कंपनी के Ash Dyke (फ्लाई ऐश तालाब) की बाउंड्री अचानक टूट गई। बाउंड्री टूटते ही राख और पानी का तेज बहाव गांवों की ओर बढ़ गया, जिससे कई एकड़ खेत जलमग्न हो गए और फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।
राख और पानी के बहाव से तबाही का मंजर
घटना के बाद क्षेत्र में हालात बाढ़ जैसे बन गए। राख से भरा गंदा पानी खेतों में फैल गया, जिससे खड़ी फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, बहाव इतना तेज था कि दो बाइक भी पानी में बह गईं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Also Read
आवागमन प्रभावित, गांवों में डर का माहौल
बाउंड्री टूटने के बाद कई ग्रामीण रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों में डर और गुस्से का माहौल है, क्योंकि यह घटना कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती थी।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
ग्रामीणों का आरोप: पहले से थी दरार, नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि Ash Dyke की बाउंड्री में पहले से ही दरारें, लीकेज और कमजोरी थी। इस संबंध में कई बार कलेक्टर और कंपनी प्रबंधन को लिखित एवं मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।





