Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली मे महिला थाना प्रभारी की जीप से बैग चोरी, गोपनीय दस्तावेज वायरल होने से मचा हड़कंप

Om Prakash Shah

Author | Updated: 03 Oct 2026, 06:33 AM IST | 0 min read
utn-hindi-news-01
Share:
Advertisement

सिंगरौली। आम लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पुलिस के अपने ही सामान की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। वैढ़न स्टेडियम के पास चौपाटी में महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार की जीप से बैग चोरी होने और उसमें रखे विभागीय गोपनीय पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले के बीच अब पुलिस अधिकारियों के सामान की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। वैढ़न स्टेडियम के समीप चौपाटी में नाश्ता करने पहुंची महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार की जीप में रखा बैग चोरी होने के बाद मामला चर्चा में है। खास बात यह है कि चोरी हुए बैग में विभागीय गोपनीय दस्तावेज भी बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक दस्तावेज बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बताया गया कि बैग में गोपनीय पत्रों के अलावा आधार कार्ड, ईयरबड्स और करीब 4,500 रुपये नकद सहित अन्य सामान रखा था। बैग गायब होने की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की। मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब चोरी हुए बताए जा रहे गोपनीय पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई।

पुलिस अब पत्र वायरल करने वाले नीरज भारती सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं एक निलंबित प्रधान आरक्षक की भूमिका भी संदिग्ध बताए जाने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली और महत्वपूर्ण विभागीय दस्तावेजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मामले में किसकी भूमिका है और गोपनीय दस्तावेज सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा, इसका अंतिम खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh