Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

SBI PO Salary Viral : 2.5 साल में 95 हजार इन-हैंड सैलरी, जानिए JAIIB–CAIIB से कैसे बढ़ी कमाई

नौशाबा अंजुम

Author | Updated: 28 Jan 2026, 09:43 AM IST | 1 min read
SBI PO Salary Viral : 2.5 साल में 95 हजार इन-हैंड सैलरी, जानिए JAIIB–CAIIB से कैसे बढ़ी कमाई
Share:
Advertisement

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह है उनकी 95,000 रुपये की इन-हैंड मंथली सैलरी, जिसे उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते हजारों लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लगे।

बताया जा रहा है कि यह अधिकारी वर्ष 2022 में IBPS PO परीक्षा पास कर SBI में चयनित हुई थीं और वर्तमान में लगभग ढाई साल की सेवा पूरी कर चुकी हैं।

2.5 साल में कैसे पहुंची 95 हजार रुपये सैलरी?

वीडियो में अधिकारी ने बताया कि उनकी मौजूदा सैलरी केवल बेसिक पे नहीं है, बल्कि इसमें कई तरह के इंक्रीमेंट और भत्ते जुड़े हुए हैं।

उनकी सैलरी का ब्रेकअप कुछ इस प्रकार है

  • इन-हैंड सैलरी : लगभग ₹95,000
  • लीज रेंट अलाउंस : ₹18,500
  • अन्य भत्ते : करीब ₹11,000
  • कुल मासिक आय : ₹1 लाख से अधिक

उन्होंने बताया कि उनकी सैलरी में अब तक कुल 5 इंक्रीमेंट जुड़ चुके हैं

  • 2 वार्षिक इंक्रीमेंट
  • 3 इंक्रीमेंट JAIIB और CAIIB पास करने पर

JAIIB और CAIIB से कैसे बढ़ती है सैलरी?

बैंकिंग सेक्टर में JAIIB (Junior Associate of Indian Institute of Bankers) और CAIIB (Certified Associate of Indian Institute of Bankers) को बेहद अहम माना जाता है।

Advertisement

इन परीक्षाओं को पास करने पर

  • अतिरिक्त वेतन वृद्धि मिलती है
  • प्रमोशन के मौके बढ़ते हैं
  • बेसिक पे में स्थायी इजाफा होता है

SBI समेत कई सरकारी बैंक इन सर्टिफिकेशन को प्रोत्साहित करते हैं।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने इसे प्रेरणादायक बताया तो कुछ ने सवाल भी उठाए।

एक यूजर ने लिखा…
“ये कोई फ्लेक्स नहीं, मेहनत का रिजल्ट है। हर कोई विरासत में पैसा लेकर नहीं आता, कुछ लोग खुद बनते हैं।”

वहीं दूसरे यूजर ने कहा…
“95 हजार इन-हैंड? मेरा दोस्त भी SBI PO है, उसने तो कभी इतनी सैलरी नहीं बताई।”

इस पर अधिकारी ने साफ किया कि यह सैलरी इंक्रीमेंट और सर्टिफिकेशन के बाद की है, न कि जॉइनिंग के समय की।

करियर ग्रोथ का मजबूत उदाहरण बनी SBI PO

यह मामला साफ दिखाता है कि बैंकिंग सेक्टर में सही रणनीति, निरंतर पढ़ाई और प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन के जरिए कम समय में अच्छी कमाई संभव है।

SBI PO की शुरुआती सैलरी भले ही सीमित हो, लेकिन अनुभव और योग्यता के साथ यह 1 लाख रुपये प्रतिमाह से भी आगे जा सकती है।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement