Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

RRB NTPC 2025 Notification : रेलवे में 8,850 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 11 Oct 2025, 10:17 PM IST | 1 min read
RRB NTPC 2025 Notification : रेलवे में 8,850 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
Share:
Advertisement

RRB NTPC 2025 Notification : रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 8,850 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर करना होगा।

RRB NTPC 2025 भर्ती अधिसूचना जारी। रेलवे में 8,850 पदों पर आवेदन 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक करें। योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

कौन-कौन से पद हैं?

इस भर्ती के अंतर्गत कई अहम पद शामिल हैं, जैसे —

  • स्टेशन मास्टर
  • गुड्स गार्ड
  • ट्रैफिक असिस्टेंट
  • सीनियर क्लर्क
  • टाइपिस्ट
  • अकाउंट असिस्टेंट

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • नोटिफिकेशन जारी: 29 सितंबर 2025
  • आवेदन प्रारंभ: 21 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹500/-
  • एससी/एसटी/ईबीसी/महिला/ट्रांसजेंडर: ₹250/-
  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹400/-
  • एससी/एसटी/ईबीसी/महिला/ट्रांसजेंडर: ₹250/-
  • शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान से किया जा सकता है।

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके साथ हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक है।

उम्मीदवार की आयु सीमा (01 जनवरी 2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

चयन उपरांत वेतनमान

  • स्टेशन मास्टर – ₹35,400/-
  • गुड्स गार्ड – ₹29,200/-
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट – ₹29,200/-
  • सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट – ₹29,200/-
  • ट्रैफिक असिस्टेंट – ₹35,400/-

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • शैक्षिक प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं/स्नातक)
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार/पैन)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

चयन प्रक्रिया

  • भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी —
  • CBT 1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  • CBT 2 (मुख्य परीक्षा)
  • दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा

कैसे करें आवेदन

  • वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • “NTPC Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886