Urjanchal Tiger
सोमवार, 9 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

DRDO के इन पदों पर निकली अपरेंटिस की भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 25 Oct 2023, 09:39 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

DRDO Apprentice Recruitment 2023 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अपरेंटिस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में संगठन में 37 पद के लिए आवेदन भरे जाएंगे।

रिक्ति पदों का विवरण

पद पोस्ट
ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 4 पद
तकनीशियन अपरेंटिस 33 पद

आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता मापदंड

अपरेंटिस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2023 है। ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप और तकनीशियन अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है। इसमें केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 में अपने संबंधित पाठ्यक्रम उत्तीर्ण किए हैं, वे आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

प्रशिक्षुता वेतन

पद मासिक वेतन
ग्रेजुएट अपरेंटिस 9000 रुपये
तकनीशियन अपरेंटिस 8000 रुपये

चयन प्रक्रिया

चयन बोर्ड आवेदनों पर विचार करेगा और आवश्यक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जो पीएक्सई, चांदीपुर में आयोजित किया जाएगा।

पूरी डिटेल्स पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT