Assam Rifles Recruitment 2023 : असम राइफल्स में ट्रेड्समैन और तकनीशियन भर्ती के 162 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2023 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार सेना में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
असम राइफल्स लिखित भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न होंगे। सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35% और एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33% अंक हैं। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।