Keerthy Suresh का साड़ी लुक रिक्रिएट करें, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

By: Shabana Parveen

On: Wednesday, June 19, 2024 3:06 PM

कीर्ति सुरेश का साड़ी लुक रिक्रिएट करें, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
Google News
Follow Us

विज्ञापन

Keerthy Suresh Saree Look : साउथ की अभिनेत्रियां खूबसूरत होने के साथ-साथ जबरदस्त एक्टिंग स्किल भी दिखाती हैं। डायरेक्टर जी सुरेश कुमार और एक्ट्रेस मेनका की बेटी कीर्ति सुरेश ने भी अपने फैशन और एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। कीर्ति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अलग-अलग ड्रेस में शानदार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनका साड़ी लुक काफी चर्चा में रहता है क्योंकि वह अलग-अलग अंदाज में साड़ी कैरी करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। आज हम आपको कीर्ति के कुछ खास साड़ी लुक दिखाने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आकर्षक लुक पा सकती हैं।

Keerthy Suresh’s look in a mint green tulle saree

Keerthy Suresh : साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश साड़ी में लगती है बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस

नेट मिंट ग्रीन कढ़ाई वाली इस साड़ी में कीर्ति बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। यह साड़ी पार्टी में पहनने के लिए बेस्ट है। कीर्ति ने इस साड़ी के साथ हैवी चोकर नेकलेस और ईयररिंग्स पहने हुए हैं।

keerthy suresh yellow in saree

Keerthy Suresh : साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश साड़ी में लगती है बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस

अगर आपके घर में किसी भी तरह की पूजा होने वाली है तो आप कीर्ति का यह लुक अपना सकती हैं। पीली साड़ी में कीर्ति बेहद ग्रेसफुल और खूबसूरत लग रही हैं। हाथों में कंगन और गले में नेकलेस पहनकर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। ऐसी खूबसूरत सिल्क साड़ियां आपको बाजार में भी आसानी से मिल जाएंगी।

Keerthy Suresh glitters in a sheer saree

Keerthy Suresh : साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश साड़ी में लगती है बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस

इस खूबसूरत नेट साड़ी में कृति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नेट साड़ी पर सीक्विन वर्क बेहद आकर्षक लग रहा है। कीर्ति का ये लुक सभी को खूब पसंद आया। उन्होंने इस नेट के साथ फुल स्लीव ब्लाउज पहना हुआ है जो बेहद क्लासी लग रहा है। अगर आप कहीं पार्टी में जा रही हैं तो कीर्ति की तरह साड़ी खरीदकर ऐसा लुक बना सकती हैं।

Keerthy Suresh Glamour In Bling Saree

Keerthy Suresh : साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश साड़ी में लगती है बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस

इस चमकती साड़ी में कीर्ति का लुक बेहद खिल रहा है। कीर्ति ने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना है जो उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है। कीर्ति ने अपने लुक को चोकर नेकलेस और ड्रॉप ईयररिंग्स से पूरा किया है।

MP ITI Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेते अभ्यर्थी।

MP ITI Admission 2026 : iti.mponline.gov.in पर शुरू हुए आवेदन, जानें रजिस्ट्रेशन, पात्रता, फीस और काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 जून 2026 तक आधिकारिक पोर्टल iti.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग…

Read More