Urjanchal Tiger
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

राजस्थान मिष्ठान के काजू और मिठाई में मिले कीड़े, पढ़िए पूरी ख़बर

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 19 Dec 2025, 08:32 PM IST | 1 min read
Rajasthan sweets insects were found in the sweets and cashews. Read the full story.
Share:

17 दिसंबर 2025 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र बलियारी और गोंदवाली–बरगवां क्षेत्र की आटा चक्कियों का निरीक्षण किया। टीम ने संचालकों को लाइसेंस शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए। गेहूं और आटे के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

सिंगरौली जिले के चर्चित राजस्थान मिश्ठान भंडार की निर्माण इकाई में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। टीम को यहां अस्वच्छ माहौल में मिठाई बनती मिली। कीट-ग्रस्त काजू से काजू कतली बनाई जा रही थी। पनीर में गैर-खाद्य ग्रेड साइट्रिक एसिड का उपयोग पाया गया। बिक्री के लिए रखे छेना पर मक्खी और अन्य कीट पाए गए।

मौके पर टीम ने लगभग 15 किलोग्राम छेना नष्ट कराया। बिना वैध लेबल वाले काजू और इलायची जब्त की गईं। कुल 140 किलो काजू और 1 किलो इलायची जब्त की गई, जिनकी कीमत करीब ₹1.15 लाख है।

विभाग ने मिठाई इकाई के विरुद्ध विधिक नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

https://urjanchaltiger.in/news/ram-haram-bjp-aap-twitter-war-vajpayee-statement/193659/

टीम ने होटल सत्या और होटल राजकमल का भी निरीक्षण किया। खाद्य नमूने लिए गए और स्वच्छता के मानकों का पालन करने को कहा गया। इसके बाद गुप्ता जी नमकीन ताली, बैढन से भी नमूने लिए गए।

Advertisement

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी ओमप्रकाश साहू और अभिषेक बिहारी गौर उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT