बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सफेद पारंपरिक लहंगे में अपनी नई तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें देखकर फैन्स उनकी खूबसूरती पर दिल हार बैठे।
सफेद लहंगे में दिखा रॉयल टच
प्रियंका के इस लहंगे पर की गई बारीक हैंड-एंब्रॉइडरी उनके पूरे लुक को बेहद खास बना रही है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन जूलरी को कैरी किया, जो उनके देसी अवतार में शाही अंदाज जोड़ रहा है।हल्का मेकअप, खुले बाल और नैचुरल ग्लो, प्रियंका ने एकदम परफेक्ट ट्रेडिशनल गोल्डन-व्हाइट लुक क्रिएट किया।
Also Read

सोशल मीडिया पर छाई प्रियंका की तस्वीरें
फैन्स प्रियंका की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।यूजर्स का कहना है कि प्रियंका हर बार फैशन में नई मिसाल पेश करती हैं। उनके इस एथनिक लुक ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड पकड़ लिया।

काम के मोर्चे पर भी बिज़ी हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद उनका स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा चर्चा में रहता है।





