Organza Saree : कंफर्ट के साथ स्टाइल भी देंगी ये ऑर्गेंजा साड़ियां, देखें डिजाइन

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 06 Mar 2024, 11:19 AM IST | 1 min read
Organza Saree : कंफर्ट के साथ स्टाइल भी देंगी ये ऑर्गेंजा साड़ियां, देखें डिजाइन
Share:

Organza Saree : ऑर्गेना साड़ियां दिखने में खूबसूरत और आकर्षक होती हैं और पहनने पर ये साड़ियां ज्यादा आरामदायक लगती हैं। इन साड़ियों की खास बात यह है कि इनका वजन बहुत कम है, जिससे आप इन साड़ियों को आसानी से कैरी कर सकती हैं। अगर आपको हैवी वर्क वाली साड़ियां पसंद नहीं हैं तो ऑर्गेंजा साड़ी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। आज के आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ शानदार दिखने वाली ऑर्गेना साड़ियां लेकर आए हैं जिन्हें आप डेली से लेकर पार्टी तक में पहन सकती हैं।

Turquoise Blue Sequins Embroidered Organza Saree

Organza Saree : कंफर्ट के साथ स्टाइल भी देंगी ये ऑर्गेंजा साड़ियां, देखें डिजाइन

ब्लू रंग की यह ऑर्गेंजा साड़ी बाकियों से अलग है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें कढ़ाई और सेक्विन वर्क किया गया है। साथ ही इस पर की गई कढ़ाई डिज़ाइन इसे काफी खास बनाती है। इस साड़ी को पहनने के बाद आपकी खूबसूरती में चार चाँद लग जायेंगे।

ये भी पढ़े –  Pearl Earrings Design : इयररिंग्स लवर्स के लिए टॉप 3 Pearl Earrings Design

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Latest Designer Organza Saree

Organza Saree : कंफर्ट के साथ स्टाइल भी देंगी ये ऑर्गेंजा साड़ियां, देखें डिजाइन

वाइट रंग की इस ऑर्गेंजा साड़ी की सबसे खास बात ये है कि इसका बेस सिल्क से बना है। रेशमी कपड़े से बना होने के कारण इसकी चमक भी अधिक होती है। इसके खूबसूरत कट वर्क बॉर्डर  हैं। इस साड़ी के किनारों को पूरी तरह से सजाया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़े – Saree Collection : महाशिवरात्रि पर पहनें इन खास रंगों की साड़ियां, प्रसन्न होंगे महादेव

Floral Organza Print Saree

Organza Saree : कंफर्ट के साथ स्टाइल भी देंगी ये ऑर्गेंजा साड़ियां, देखें डिजाइन

ग्रे कलर की इस साड़ी पर किया गया फ्लोरल प्रिंट का काम काफी खूबसूरत है। इस साड़ी को किसी भी शादी, पार्टी या इवेंट में पहना जा सकता है। इसे पहनने से आप भीड़ में अलग नजर आएंगी। इस साड़ी के साथ आपको एक डिजाइनर ब्लाउज भी मिलता है जिसे आप अपनी दूसरी साड़ियों के साथ भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

फैशन से जुड़े ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Advertisement

ADVERTISEMENT