Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

NCL खड़िया परियोजना में डीजल चोरी का खुलासा : 250 लीटर डीजल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ; गार्ड की भूमिका भी सामने आई

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 04 Jun 2026, 08:06 AM IST | 1 min read
शक्तिनगर पुलिस द्वारा डीजल चोरी मामले में बरामद डीजल और बोलेरो वाहन।
Share:
Advertisement

सोनभद्र की शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में हुई डीजल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 250 लीटर चोरी का डीजल और वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो वाहन बरामद की है। जांच में एनसीएल के एक गार्ड की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

डोजर मशीन से चोरी हुआ था 250 लीटर डीजल

सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल खड़िया परियोजना में 1 जून की रात डीजल चोरी की घटना सामने आई थी। पुलिस के अनुसार परियोजना क्षेत्र में खड़ी एक डोजर मशीन से लगभग 250 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया था।

मामले की शिकायत मिलने के बाद शक्तिनगर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन, संदिग्धों की निगरानी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

2 जून को चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरदवा बस्ती स्थित एनसीएल खड़िया स्टेडियम के पास एक संदिग्ध बोलेरो वाहन खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाहन संख्या UP 64 BT 5182 की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से सात गैलनों में रखा लगभग 250 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

झारखंड निवासी आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवराज चौधरी (26 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय योगेन्द्र चौधरी, निवासी सुभाष चौक, रामगढ़, जिला रामगढ़ (झारखंड) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 1 जून की रात एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में खड़ी मशीन से डीजल चोरी की थी।

एनसीएल गार्ड की भूमिका आई सामने

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि एनसीएल में कार्यरत गार्ड लाहौरी यादव ने मशीनों की लोकेशन, गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराकर चोरी की वारदात को अंजाम देने में सहयोग किया था।

पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान गार्ड की भूमिका सामने आई है और उसके खिलाफ आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

शक्तिनगर पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाकर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, कांस्टेबल अमृत लाल, रिक्रूट कांस्टेबल कमल तथा चालक कांस्टेबल मुनीश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh