नागपुर में SBL Energy फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 15 लोगों की मौत, कई घायल

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Sunday, March 1, 2026 1:09 PM

नागपुर में SBL Energy फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 15 लोगों की मौत, कई घायल
Google News
Follow Us

विज्ञापन

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की विस्फोटक फैक्ट्री में रविवार 1 मार्च 2026 की सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 6:45 बजे हुए तेज धमाके में कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं।

यह फैक्ट्री कलमेश्वर तहसील में नागपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना के समय सुबह की शिफ्ट शुरू हुए लगभग आधा घंटा हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में अचानक विस्फोट हुआ, जिससे पूरा परिसर दहल गया। मौके पर मौजूद करीब 35 कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।

धमाके के तुरंत बाद पुलिस, दमकल और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत नागपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

एसपी नागपुर ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी गई है। यह कंपनी खनन और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए डेटोनेटर और विस्फोटक कारतूस बनाती है। हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, शख्स ने जज से कहा- ‘मैं आपको आदेश देता हूं…

नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को एक असामान्य और चौंकाने वाली घटना सामने आई। सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से अपना केस लड़ रहे एक याचिकाकर्ता ने सुनवाई के दौरान कथित तौर पर हंगामा…

Read More

WhatsApp