Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

MPESB Recruitment 2026 : नर्सिंग ऑफिसर व सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर आवेदन शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 08 Apr 2026, 02:06 PM IST | 1 min read
MPESB Recruitment 2026 : नर्सिंग ऑफिसर व सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर आवेदन शुरू
Share:
Advertisement

MPESB Recruitment 2026 : मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 2317 पदों पर भर्ती निकाली। 6 अप्रैल से आवेदन शुरू, 20 अप्रैल 2026 अंतिम तिथि। जानें योग्यता, फीस और प्रक्रिया।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 6 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • संशोधन की तिथि: 6 से 25 अप्रैल 2026
  • परीक्षा (संभावित): 15 मई 2026 से

पदों के लिए योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर

  • उम्मीदवार ने 12वीं पास की हो।
  • साथ ही 4 वर्षीय B.Sc. Nursing या GNM किया हो।
  • इसके बाद 2 वर्षीय पोस्ट बेसिक B.Sc. Nursing होना जरूरी है।

सिस्टर ट्यूटर

  • उम्मीदवार ने PCB विषय से 12वीं पास की हो।
  • B.Sc. Nursing या P.B.B.Sc. Nursing किया हो।
  • कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

सभी उम्मीदवारों का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है।
  • अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Latest Updates सेक्शन खोलें।
  • “Online Application Form – Nursing Officer & Sister Tutor 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिर जरूरी जानकारी भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

आवेदन शुल्क

  • जनरल और अन्य राज्य: 500 रुपये
  • SC / ST / OBC: 250 रुपये
  • पोर्टल शुल्क: 60 रुपये अतिरिक्त

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा मौका है। राज्य में बड़ी संख्या में पद निकाले गए हैं। उम्मीदवार समय पर आवेदन करें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

Advertisement

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement