MP Weather Update : मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने करीब 100 दिनों तक सक्रिय रहने के बाद अब आधिकारिक रूप से विदाई ले ली है। राज्य में मानसून 24 जून को प्रवेश किया था और 3 अक्टूबर को इसकी वापसी की घोषणा की गई।
हालांकि मानसून की वापसी के बाद भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के महीने में कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि 7 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
Also Read
रविवार आज कैसा रहा मौसम
राज्य के अधिकांश जिलों में रविवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सिंगरौली, शहडोल, सतना, सीधी, उमरिया, बालाघाट, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ सहित कई जिले शामिल हैं।
MP Weather Update : मौसम में आया बदलाव
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में मौसम के नए चरण की शुरुआत हो गई है। अब दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट आएगी। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।
विशेषज्ञों के अनुसार अगस्त-सितंबर जैसी भारी बारिश अब देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
MP Weather Update : इस बार कितना हुआ बारिश का रिकॉर्ड
इस साल मानसून 24 जून को प्रदेश में पहुंचा और 9 दिनों के भीतर पूरे राज्य को कवर कर लिया।
महीनों के हिसाब से मानसून इस तरह सक्रिय रहा
- जून : 6 दिन
- जुलाई : 31 दिन
- अगस्त : 31 दिन
- सितंबर : 30 दिन
- अक्टूबर : 2 दिन
1 जून से 30 सितंबर के बीच को आधिकारिक मानसून सीजन माना जाता है। इस अवधि में मध्य प्रदेश में कुल 908.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 949.5 मिमी से करीब 4% कम है।
MP Weather Update : कहां ज्यादा, कहां कम हुई बारिश
पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभागों में सामान्य से 4% अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% कम बारिश हुई।
भोपाल, ग्वालियर, सतना, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और सिंगरौली समेत 25 जिलों में सामान्य या उससे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, झाबुआ जैसे जिलों में 9% से 51% तक कम बारिश हुई।
MP Weather Update : अगले 2 दिन का मौसम अपडेट
5 अक्टूबर
अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी, जिसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सिंगरौली, शहडोल सहित कई जिले शामिल हैं।
6 अक्टूबर
प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहने और तेज धूप रहने की संभावना है।




