Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Delhi NCR के 60 से अधिक स्कूलों को मिली बम से उढ़ाने की धमकी, दहशत का माहौल

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 01 May 2024, 12:41 PM IST | 1 min read
Delhi NCR के 60 से अधिक स्कूलों को मिली बम से उढ़ाने की धमकी, दहशत का माहौल
Share:
Advertisement

Delhi NCR Schools Bomb Threats : आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में दहशत का माहौल है, क्योंकि दिल्ली-एनसीआर के अंदर आने वाले शहरों के करीब 60 से अधिक प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एक ईमेल प्रसारित किया गया था, जिसमें डीपीएस स्कूलों सहित कई प्रमुख स्कूलों में बम प्रत्यारोपण के बारे में जानकारी थी। इतना ही नहीं, दिल्ली-एनसीआर के फायर ब्रिगेड दफ्तरों को भी फोन करके बताया गया कि सभी प्राइवेट स्कूलों में बम रखे गए हैं, जो कुछ ही मिनटों में फट जाएंगे।

बम से उड़ाने की धमकी पर डीआइजी ने कहा

कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर डीआइजी, अपर. सीपी (एल एंड ओ), शिवहरि मीना का कहना है, “डीपीएस नोएडा में बम की धमकी के बारे में ईमेल के जरिए सूचना मिली थी। नोएडा पुलिस, फायर टेंडर और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर मौजूद हैं। छात्रों को घर वापस भेज दिया गया है। जांच चल रही है।” चल रहा है, अभी तक हमें कुछ नहीं मिला है…”

Advertisement

स्कूलों के साथ अस्पतालों को भी मिली धमकी

दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की धमकी पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रविंदर यादव का कहना है, “ये ईमेल कई स्कूलों को मिले हैं। कुछ अस्पतालों को भी कल ये ईमेल मिले हैं। गहन जांच चल रही है। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और फायर टेंडर यहां मौजूद हैं…भले ही यह एक फर्जी कॉल हो, हम जोखिम नहीं उठा सकते। हम जांच करेंगे।”

घबराने की जरूरत नहीं है

कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला का कहना है, “एहतियात के तौर पर और जानकारी के आधार पर हमने सभी स्कूलों की जांच की है और कुछ भी नहीं मिला है। हम सभी से अपील करते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है।”

ये भी पढे – Anupama ने थामा बीजेपी का दामन