अगर आप इस त्योहारी सीजन में Maruti Suzuki की Nexa कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कंपनी के अलग-अलग मॉडलों पर मिल रहे ऑफर्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। Grand Vitara, Fronx, Jimny, XL6, Invicto और e-Vitara जैसे मॉडलों पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और अन्य बेनिफिट दिए जा रहे हैं।
हालांकि, हर ग्राहक को अधिकतम बताई गई छूट मिलना जरूरी नहीं है। वास्तविक लाभ कार के वेरिएंट, डीलरशिप, शहर, पात्रता और ऑफर की वैधता पर निर्भर करेगा।
Also Read
Grand Vitara पर ₹1.36 लाख तक के फायदे
Maruti Suzuki Grand Vitara के Sigma पेट्रोल वेरिएंट पर ₹1.36 लाख तक के लाभ मिल सकता है। जबकी, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर ₹1.20 लाख तक के फायदे मिल सकते हैं।
Jimny और XL6 पर भी मिल रहे ऑफर
Jimny पर ₹35,000 तक की नकद । वहीं, XL6 पेट्रोल पर ₹31,000 की नकद छूट, ₹20,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹10,000 का PCM बेनिफिट शामिल होने पर कुल संभावित लाभ ₹61,000 तक पहुंच सकता है।
XL6 CNG पर ₹50,000 तक के फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, सभी ऑफर्स एक साथ मिलेंगे या नहीं, यह ग्राहक की पात्रता और डीलरशिप की शर्तों पर निर्भर करेगा।
Fronx के पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर कितनी छूट?
Maruti Suzuki Fronx पर मिलने वाले फायदे इंजन और फ्यूल विकल्प के अनुसार अलग-अलग हैं।
- Fronx Turbo Petrol : ₹27,100 तक के संभावित लाभ।
- Fronx 1.2-लीटर पेट्रोल : ₹22,100 तक के संभावित लाभ।
- Fronx CNG : ₹15,000 तक के संभावित लाभ।
टर्बो पेट्रोल वेरिएंट के लिए बताई गई राशि में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और अन्य पात्र लाभ शामिल हैं। गैर-टर्बो पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर समान नकद छूट मिलना जरूरी नहीं है।
e-Vitara और Invicto पर क्या मिल रहा है?
इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara पर ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस और होम चार्जर के साथ इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलसकती है।
प्रीमियम MPV Invicto पर ₹50,000 तक के एक्सचेंज लाभ और ₹30,000 तक के अपग्रेड इंसेंटिव भी मिल सकता है।
अक्टूबर 2026 में Nexa कारों पर संभावित ऑफर्स
नीचे दी गई तालिका में प्रकाशित जानकारी के अनुसार अधिकतम संभावित लाभ दिए गए हैं। ये सभी ग्राहकों के लिए सुनिश्चित छूट नहीं हैं।
Grand Vitara
Sigma Petrol
₹1.36 लाख तक
अधिकतम रिपोर्ट किए गए लाभ। शर्तें लागू।
Fronx
Turbo Petrol
₹27,100 तक
वेरिएंट और पात्रता के अनुसार।
Jimny
SUV
₹35,000 तक
रिपोर्टेड नकद छूट।
XL6
Petrol
₹61,000 तक
संभावित संयुक्त लाभ।
Invicto
Premium MPV
₹95,000 तक
पात्र अतिरिक्त इंसेंटिव सहित।
e-Vitara
Electric SUV
₹30,000 तक
चार्जर और इंस्टॉलेशन की शर्तें लागू।
ऑफर की वैधता, पात्रता और उपलब्धता की पुष्टि अधिकृत Nexa
डीलरशिप से करें।




