Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

महिंद्रा 15 अगस्त को पेश करेगी चार नई कॉन्सेप्ट SUV – Vision.T, Vision.S, Vision.SXT और Vision.X

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 08 Aug 2025, 07:37 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Mahindra&Mahindra: महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल 15 अगस्त को भारत में होने वाले फ्रीडम एनयू इवेंट में Vision.T, Vision.S, Vision.SXT और Vision.X नाम से चार नई कॉन्सेप्ट एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। ये कॉन्सेप्ट महिंद्रा के नए Freedom_NU प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे। इस नए प्लेटफॉर्म को भी इसी इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक समेत कई इंजन विकल्प उपलब्ध होंगे।

इन एसयूवी की विशेषताएं:

  • Vision.T और Vision.SXT: हार्ड-कोर ऑफ-रोडर जैसी दिखती हैं, जिनमें ज़्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़े टायर्स हैं।
  • Vision.S: एक मज़बूत SUV जैसी दिखती है, लेकिन इसका डिज़ाइन ज़्यादा शहरी है।
  • Vision.X: इसमें चारों कॉन्सेप्ट मॉडल में सबसे घुमावदार डिज़ाइन देखने को मिलेगा, जो कूपे SUV या क्रॉसओवर जैसा हो सकता है।

FREEDOM NU विजन कॉन्सेप्ट को यूके स्थित महिंद्रा एडवांस्ड डिज़ाइन यूरोप (MADE) स्टूडियो में विकसित किया गया है। हाल ही में, भारत में बिल्कुल नया महिंद्रा इंडियन डिज़ाइन स्टूडियो (MIDS) खोला गया है।

ये चारों एसयूवी महिंद्रा के नए Freedom_NU प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी, जिसे कंपनी के पुणे स्थित चाकन प्लांट में इन चारों कॉन्सेप्ट के साथ तैयार किया जाएगा। महिंद्रा की ये चारों कॉन्सेप्ट कारें कंपनी के नए Freedom NU प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी।

Vision.X का डिज़ाइन चारों कॉन्सेप्ट मॉडलों में सबसे कर्वेसियस होगा। इस तरह का डिज़ाइन एक कूप एसयूवी या क्रॉसओवर हो सकता है।

Vision.T और Vision.SXT हार्डकोर ऑफ-रोडर जैसी दिखती हैं क्योंकि दोनों में ज़्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़े टायर हैं। ये दोनों कॉन्सेप्ट महिंद्रा के लाइन-अप में थार रेंज में देखे जा सकते हैं। दोनों में छोटे, चौकोर टेललैंप्स देखे जा सकते हैं।

Vision.S भी एक दमदार SUV लगती है, लेकिन इसका डिज़ाइन Vision.T और Vision.SXT के मुकाबले ज़्यादा शहरी है।

Advertisement

भारत में अपनी पकड़ मज़बूत करना चाहती

महिंद्रा इन चारों SUV के दम पर भारत में अपनी पकड़ मज़बूत करना चाहती है। फ़िलहाल, टाटा मोटर्स की SUVs भारत में काफ़ी पसंद की जा रही हैं। डिज़ाइन और फ़ीचर्स के मामले में भी महिंद्रा ने पहले से बेहतर काम किया है। अब देखना यह है कि कंपनी की ये आने वाली SUVs भारत में कितनी लोकप्रिय होती हैं। इतना ही नहीं, इस बार महिंद्रा की डिज़ाइनिंग टीम का फ़ाइनल रिज़ल्ट क्या होगा।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886