Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Lok Sabha Election 2024 : वोटर आईडी कार्ड नहीं होने पर भी दे सकते है वोट? लिस्ट में चेक करे नाम

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 19 Mar 2024, 03:18 PM IST | 1 min read
Lok Sabha Election 2024
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : चुनाव आयुक्त ने 16 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है जिसके बाद चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। देशभर की 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोटिंग होगी। 2024 लोकसभा चुनाव का नतीजा 4 जून को आएगा। सभी नेता चुनावी रण में उतरने के लिए बेताब हैं। मतदाता भी इस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कई लोगों के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है या कुछ ने खो दिया है। ऐसे में आप चिंतित हैं कि क्या आप बिना वोटर आईडी कार्ड के वोट कर पाएंगे या नहीं।

Lok Sabha Election 2024 : वोटर लिस्ट में चेक करे अपना नाम

अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो पहले जांच लें कि उसका नाम किसी अन्य सूची जैसे जनगणना सूची या आधार कार्ड सूची में तो नहीं है। अगर आपका नाम किसी सूची में है तो आप इसकी मदद से वोटिंग बूथ पर अपना वोट डाल सकते हैं। वोटर आईडी केवल एक पहचान पत्र के रूप में काम करता है, जो चुनाव आयोग की सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही जारी किया जाता है। वोटिंग बूथ पर आपको अपने दूसरे आईडी कार्ड की आवश्यकता पड़ सकती है।

वोट देने के लिए इन आईडी का कर सकते है उपयोग

इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद या विधायक द्वारा जारी आधिकारिक कार्ड शामिल हैं। कार्ड वोटिंग शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप चुनाव आयोग की वेबसाइट https://eci.gov.in/ या वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, आप सहायता 1950 पर कॉल करके भी वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

घर बैठे ऑनलाइन वोटिंग लिस्ट में जोड़े नाम

इसके अलावा आप घर बैठे ऑनलाइन वोटिंग लिस्ट में अपना नाम जोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपने फोन के जरिए नाम जोड़ सकते हैं, नाम ट्रांसफर कर सकते हैं और वोटर आईडी कार्ड में बदलाव भी करा सकते हैं। आप ऑनलाइन भी पता कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। आप https://electoralsearchun/ पर जाकर जांच सकते हैं कि आप वोट देने के लिए पंजीकृत हैं या नहीं। यदि आपका नाम सूची में शामिल है, तो आप मतदान करने के पात्र हैं। अन्यथा, आप https://www.nvsp.in/ पर पंजीकरण कर सकते हैं।

ये भी पढे – Lok Sabha Election 2024 : सावली सीट से विधायक केतन इनामदार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी के खिलाफ दिया खुला बयान

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Advertisement