सिंगरौली। नगर परिषद सरई में जन विश्वास अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक डॉ. राजेन्द्र मेश्राम, जिला पंचायत सीईओ संघप्रिय, नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल साह की उपस्थिति में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया।
आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद सरई में जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक डॉ. राजेन्द्र मेश्राम सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में संबल योजना, पेंशन योजना, स्वामित्व योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि जन विश्वास अभियान शासन और आम जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनेगा। अब नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शासन की मंशा है कि स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का निराकरण हो और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें