Jio Recharge Plans 2026 रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए वॉयस-ओनली रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 147 रुपये है। इनमें 22 दिन से लेकर 336 दिन तक की वैधता और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है। ये प्लान मुख्य रूप से उन ग्राहकों के लिए हैं, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है और जो फोन का इस्तेमाल कॉलिंग के लिए करते हैं।
जियो के ये नए रिचार्ज विकल्प (Jio Recharge Plans 2026) एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) की ओर से वॉयस-ओनली प्लान पेश किए जाने के बाद आए हैं। कंपनी ने इन विकल्पों को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देशों के अनुरूप अलग श्रेणी में रखा है। इनका उद्देश्य ग्राहकों को बिना अनावश्यक डेटा लाभ वाले रिचार्ज के विकल्प उपलब्ध कराना है।
Also Read
Jio के 147 से 197 रुपये तक के वॉयस प्लान
जियो के शुरुआती वॉयस-ओनली रिचार्ज प्लान अलग-अलग वैधता अवधि के साथ उपलब्ध कराए गए हैं।
उपलब्ध प्लान विवरण के अनुसार
- 147 रुपये का प्लान : 22 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग।
- 177 रुपये का प्लान : 28 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग।
- 196 रुपये का प्लान : 30 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग।
- 197 रुपये का प्लान : एक कैलेंडर महीने की वैधता और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग।
इन चारों प्लान में 300 SMS की सुविधा भी शामिल बताई गई है। एक कैलेंडर महीने वाले प्लान में रिचार्ज की तारीख के अनुसार वैधता निर्धारित होती है। उदाहरण के लिए, 5 नवंबर को कराया गया रिचार्ज 5 दिसंबर तक वैध रहेगा।

84 और 336 दिनों की वैधता वाले प्लान
जियो ने उन ग्राहकों के लिए लंबी वैधता वाले विकल्प भी पेश किए हैं, जो बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते।
448 रुपये का प्लान: इसमें 84 दिनों की वैधता, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1,000 SMS दिए जाते हैं। इसके साथ चुनिंदा Jio ऐप्स और OTT सेवाओं का एक्सेस भी शामिल बताया गया है।
1,748 रुपये का प्लान : इस प्लान में 336 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें 3,600 SMS और कुछ OTT सेवाओं का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल बताया गया है। इस प्लान में मोबाइल डेटा का लाभ शामिल नहीं है।
किन ग्राहकों के लिए उपयोगी हैं ये प्लान?
वॉयस-ओनली रिचार्ज प्लान (Jio Recharge Plans 2026) उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें इंटरनेट के लिए मोबाइल डेटा की आवश्यकता नहीं होती। इनमें वरिष्ठ नागरिक, सेकेंडरी SIM इस्तेमाल करने वाले ग्राहक और ऐसे उपयोगकर्ता शामिल हैं, जो इंटरनेट के लिए वाई-फाई या किसी दूसरे कनेक्शन पर निर्भर रहते हैं।
इन प्लान के जरिए ग्राहक अपनी कॉलिंग जरूरत और बजट के अनुसार कम या लंबी वैधता वाला रिचार्ज चुन सकते हैं।



