T20 World Cup 2026 : भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Monday, March 9, 2026 3:36 PM

India wins T20 World Cup 2026 final, T20 World Cup 2026, T20 World Cup, India T20 World Cup,
Google News
Follow Us

विज्ञापन

ICC Men’s T20 World Cup 2026 में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार विश्व कप अपने नाम किया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और मैच के हीरो बने।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई नेताओं ने टीम इंडिया को इस जीत पर बधाई दी है। देशभर में क्रिकेट प्रेमी इस जीत का जश्न मना रहे हैं।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in