Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Honda Elevate पर अगस्त 2025 में छूट, 1.22 लाख रुपये तक

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 05 Aug 2025, 06:07 PM IST | 1 min read
Honda Car Discount in August 2025
Share:
Advertisement

नयी दिल्ली : भारतीय ऑटो बाजार में प्रतिस्पर्धा के इस दौर में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने अपनी प्रमुख कारों Honda Elevate, सिटी और अमेज़ के चुनिंदा वेरिएंट्स पर अगस्त 2025 तक भारी छूटों की पेशकश कर, एक तरह से ग्राहकों के सपनों को आसानी से साकार करने का मौका दे डाला है।

क्या है Honda Elevate में खास ?

सूत्रों के अनुसार, होंडा की यह छूट विशिष्ट ट्रिम्स और डीलरशिप की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग है। यह पहल न केवल नगद छूट तक सीमित है, बल्कि इसमें लॉयल्टी बोनस, बायबैक स्कीम, एक्सचेंज ऑफर, कॉर्पोरेट लाभ जैसे कई आकर्षक विकल्प शामिल किए गए हैं।

जहां एलिवेट एसयूवी के टॉप वेरिएंट पर सबसे बड़ा लाभ लगभग 1.22 लाख रुपए तक मिल रहा है, वहीं इसके अन्य वेरिएंट्स पर भी 78,000 से लेकर 25,000 रुपए तक की राहत दी जा रही है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए भी खास है, जो कंपनी के एपेक्स समर एडिशन या ब्लैक एडिशन जैसे लिमिटेड एडिशन फीचर्स को पाना चाहते हैं, जैसे 360 डिग्री कैमरा और एंबियंट लाइटिंग।

Honda City और Amaze में भी भारी छूट

होंडा सिटी के पेट्रोल वेरिएंट्स, जिनमें नया स्पोर्ट एडिशन भी शामिल है, उन पर कुल अधिकतम 1.07 लाख रुपए तक की छूट का लाभ अगस्त 2025 में उठाया जा सकता है। ग्राहकों को नकद छूट के अलावा 7 वर्षों की एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प भी दिया जा रहा है, जबकि कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड सिटी ई:HEV के दामों में पूरे 1 लाख रुपय की कटौती कर इसे और अधिक किफायती बना दिया है।

उधर होंडा अमेज़ के दोनों सेकंड जनरेशन और थर्ड जनरेशन वेरिएंट्स पर भी बड़ी छूट मिल रही है। खासकर ZX और VX ट्रिम्स पर आकर्षक फीचर्स जैसे 360 डिग्री कैमरा के साथ अतिरिक्त छूट का लाभ उठाने का मौका भी है।

किसका है सबसे ज्यादा फायदा?

कंपनी के डीलरों का कहना है कि स्टॉक के अनुसार लाभों में थोड़ी-बहुत भिन्नता हो सकती है, लेकिन यह योजना पहली बार इतने बड़े स्तर पर बाजार में आई है। ऑटो इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि होंडा का यह कदम न केवल उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाएगा, बल्कि ग्राहकों में ब्रांड के प्रति भरोसा भी बढ़ाएगा।

Advertisement

ग्राहक की राय क्या है ?

संभावित खरीदारों और होंडा के मौजूदा ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राहक लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज ऑफर जैसी स्कीम्स को लेकर काफी सकारात्मक हैं। इसका असर बाजार के बाकी प्रतियोगी ब्रांड्स पर भी दिख सकता है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886