Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Gold Price Today : औंधे मुह गिरा सोने का रेट, चांदी भी हुआ सस्ता

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 23 Apr 2024, 01:55 PM IST | 1 min read
Gold Price Today : औंधे मुह गिरा सोने का रेट, चांदी भी हुआ सस्ता
Share:
Advertisement

Gold Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में आज 23 अप्रैल 2024 को सोना और चांदी सस्ता हो गया है। सस्ता होने के बाद सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो गई है। वहीं, चांदी की कीमत 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है। घरेलू स्तर पर 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,741 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79,887 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार रात 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 72,875 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि आज सुबह यह गिरकर 71,741 रुपये पर आ गई। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट ibjarats.com के मुताबिक आज सुबह 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत गिरकर 71,454 रुपये पर आ गई है।
  • वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत अब 65,715 रुपये है।
  • इसके अलावा 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 53,806 पर आ गई है।
  • वहीं, 585 शुद्धता वाला सोना (14 कैरेट) आज 41,969 रुपये सस्ता हो गया है।
  • इसके अलावा 999 शुद्धता वाली एक किलोग्राम चांदी की कीमत आज 79,887 रुपये है।

ये भी पढ़े – Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, घर बैठे जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

Advertisement