Urjanchal Tiger
सोमवार, 9 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Gen Z क्यों पसंद कर रही है Tired Makeup लुक ?

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 16 Aug 2025, 02:51 PM IST | 1 min read
Why is Gen Z liking the Tired Makeup look?
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

हर दिन नए-नए मेकअप ट्रेंड्स आते हैं। खास तौर पर युवाओं यानी Gen Z के बीच कुछ अलग अंदाज के लुक्स का शौक देखा जा रहा है। इन्हें कहा जाता है “Tired Makeup” या “tired girl” लुक। इन दिनों TikTok और Instagram पर यह ट्रेंड बहुत वायरल है।

Tired Makeup ट्रेंड क्या है?

Gen Z अब ऐसी मेकअप स्टाइल्स पसंद कर रही है, जिसमें थकान के लक्षण दिखाई दें। चेहरे पर नींद की कमी, हल्के डार्क सर्कल्स, लाल या गुलाबी आंखें, और बिखरे बाल—पुराने दिनों में जिसे छुपाया जाता था, अब वही मेकअप का हिस्सा है। “You look exhausted” यानी “तुम थकी दिख रही हो” यह अब तारीफ बन गई है।

क्यों लोकप्रिय है ये ट्रेंड?

Real not Reel : दरअसल यह मेकअप नेचुरल होता है। Gen Z अब परफेक्ट स्किन या भारी लेयरिंग नहीं, बल्कि नेचुरल, बिना हेवी मेकअप वाला लुक ज्यादा पसंद करती है।

सोशल मीडिया का असर : TikTok और Instagram जैसी सोशल प्लेटफॉर्म्स पर कुछ इंफ्लुएंसर्स ने फनी और सिंपल वीडियो बनाकर ‘थकी हुई’ लुक्स खूब वायरल हुई है।

दो टूक : यह ट्रेंड कहता है कि थकना और थके दिखना भी आम जीवन का हिस्सा है। हर समय “परफेक्ट” दिखना जरूरी नहीं।

Advertisement

Tired Makeup ट्रेंड 5 पॉइंट्स में समझें 

  1. डार्क सर्कल्स और ब्लरिश आईज : हल्के ब्राउन या पिंक शेड्स से आंखों के नीचे का इलाके को उभारना।
  2. ब्लश ऑन आईज : ब्लश को सिर्फ गालों पर नहीं, बल्कि आंखों के नीचे भी लगाया जा रहा है, ताकि थका-थका, रियल लुक आए।
  3. नेचुरल ग्लो : अब मेकअप में हाईलाइटर या भारी कंसीलर का इस्तेमाल कम और ज्यादा नैचुरल लाइट के साथ हेल्दी स्किन दिखाना ट्रेंड में है।
  4. लिप ट्रेंड्स : लिपस्टिक लुक ज्यादा न्यूड, शीर या हल्के गुलाबी शेड्स में आ रहा है, जिससे ओवरड्रामैटिक लुक न लगे।
  5. आंखों पर फोकस : आंखों के लिए दुबारा ब्राउन विंग्ड लाइनर ट्रेंडिंग है। सिर्फ आई लाइनर, बिना मस्कारा के भी लुक्स ट्राइ किए जा रहे हैं।

हर कोई ये ट्रेंड अपने हिसाब से अपना रहा है। कोई वायरल होने के लिए तो कोई नेचुरल ही इस ट्परेंड का हिस्सा बन रहा है।बस इतना सा जतन कीजिए

  • ब्राउन या पिंक आई शैडो से हल्की लाइनिंग
  • ब्लश का हल्का इस्तेमाल (आंख के नीचे भी)
  • लिप्स पर न्यूड या बिना शिमर वाला ग्लॉस
  • स्किन को ज्यादा कवर न करें, छोटे दाग-धब्बे भी दिख सकते हैं, इसलिए घबराएं नहीं

Gen Z क्यों पसंद कर रही है Tired Makeup लुक ?

Gen Z युवा वर्ग अपनी भावनाओं को ज़ाहिर करने से नहीं डरता। वो फैशन और मेकअप में एक्सपेरिमेंट करने से भी पीछे नहीं हटते। उनका मानना है कि रियलिटी को अपनाना भी कॉन्फिडेंस की निशानी है। इसीलिए, आज थकी हुई, सामन्य दिखने वाली मेकअप स्टाइल को वे नए जमाने का फैशन मान रहे हैं।

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT