सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 2 अक्टूबर को वीवा क्लब में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई।
एनटीपीसी विंध्याचल में 2 अक्टूबर को वीवा क्लब में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान एनटीपीसी की कार्यसंस्कृति में “परस्पर आदर एवं विश्वास” कोर वैल्यू के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा कोर वैल्यू बैज वितरित किए गए। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने शांति, सद्भाव और सेवा का संदेश दिया।
Also Read
मुख्य अतिथि किशोर कुमार होता ने कहा कि गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी समाज को सेवा, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यस्थल और समाज में परस्पर सम्मान एवं विश्वास की भावना मजबूत करने पर जोर दिया।




