अख्तर खान की ईमानदारी को सलाम : कबाड़ में मिला 15 लाख का सोना शर्मा जी को लौटाया !

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Thursday, February 19, 2026 7:24 PM

अख्तर खान की ईमानदारी को सलाम : कबाड़ में मिला 15 लाख का सोना शर्मा जी को लौटाया !
Google News
Follow Us

विज्ञापन

हरियाणा के फरीदाबाद से ईमानदारी की एक प्रेरक और सकारात्मक खबर सामने आई है। यहां एक कबाड़ व्यापारी ने करीब 100 ग्राम सोना उसके असली मालिक को वापस कर दिया। बाजार कीमत के अनुसार इस सोने की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। यह घटना अब इलाके और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

कबाड़ में मिले 15 लाख का सोना, क्या है असल कहानी ?

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी अशोक शर्मा ने दिवाली के आसपास घर का पुराना कबाड़ बेचा था। इस दौरान गलती से सोना भी पुराने सामान के साथ कबाड़ी के पास चला गया। उस समय परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में जरूरत पड़ने पर जब सोना खोजा गया, तब पता चला कि वह कबाड़ के साथ बिक चुका है।

करीब दो महीने बाद अशोक शर्मा कबाड़ व्यापारी के पास पहुंचे और पूरी बात बताई। शुरुआत में सोना नहीं मिला। लेकिन हाल ही में कबाड़ की दोबारा छंटाई के दौरान 100 ग्राम सोना कबाड़ व्यापारी अख्तर खान को मिला। इसके बाद अख्तर खान ने ईमानदारी दिखाते हुए तुरंत मालिक से संपर्क किया और पुलिस को भी सूचना दी।

ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी

इसके बाद हाजी अख्तर खान तुरंत एसीपी कार्यालय पहुंचे। पहचान की पुष्टि के बाद जेवर अशोक शर्मा को सौंप दिए गए। अशोक शर्मा ने अख्तर खान का आभार जताया।

हाजी अख्तर खान ने कहा कि ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी होती है। इस घटना की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण बता कर, उनकी कहानी को शेयर कर रहे हैं।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp