Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

EPF से UPI के जरिए पैसा कैसे निकालेगा ? । EPF UPI Withdrawal

नौशाबा अंजुम

Author | Updated: 17 Jan 2026, 05:37 PM IST | 1 min read
EPF से UPI के जरिए पैसा कैसे निकालेगा ? । EPF UPI Withdrawal
Share:
Advertisement

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय (Union Labour Ministry) एक ऐसी व्यवस्था विकसित कर रहा है, जिसके तहत EPF सदस्य सीधे UPI के माध्यम से अपना PF पैसा निकाल सकेंगे।

सूत्रों के हवाले से आई PTI रिपोर्ट के अनुसार, यह नई व्यवस्था अप्रैल 2026 तक लागू की जा सकती है। इसके बाद EPF से पैसा निकालने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और डिजिटल हो जाएगी।

EPF से UPI के जरिए पैसा कैसे निकालेगा ?

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार एक ऐसा सिस्टम विकसित कर रही है जिसमें:

  • EPF खाते की एक निश्चित राशि फ्रीज रहेगी
  • शेष राशि को UPI के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा
  • सदस्य अपने UPI PIN के जरिए ट्रांजैक्शन को सुरक्षित रूप से पूरा कर सकेंगे
  • EPFO पोर्टल पर Eligible Balance दिखाई देगा
  • पैसा खाते में आने के बाद उसे ATM, UPI या डिजिटल पेमेंट में इस्तेमाल किया जा सकेगा

इससे लंबी प्रक्रिया, दस्तावेज़ी झंझट और बार-बार क्लेम फाइल करने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

https://urjanchaltiger.in/news/elon-musk-openai-microsoft-damages-lawsuit-news-hindi/194347/

कब तक होगा चालू ?

सूत्रों के अनुसार

Advertisement

  • EPFO फिलहाल सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को दूर कर रहा है
  • सिस्टम पूरी तरह लागू होने पर 8 करोड़ से ज्यादा EPF सदस्य लाभान्वित होंगे
  • अभी PF निकालने के लिए क्लेम फाइल करना पड़ता है, जिसमें समय लगता है
  • UPI सिस्टम से यह प्रक्रिया तुरंत और ऑटोमैटिक हो जाएगी

ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम से पहले ही मिली राहत

EPFO पहले ही ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम लागू कर चुका है, जिसमें

  • क्लेम 3 दिन के अंदर निपटा दिए जाते हैं
  • लिमिट को ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया गया है
  • बीमारी, शिक्षा, शादी और मकान निर्माण के लिए पैसा निकाला जा सकता है
  • हर साल EPFO करीब 5 करोड़ से ज्यादा क्लेम निपटाता है।

EPFO खुद बैंक की तरह काम क्यों नहीं कर सकता?

रिपोर्ट के अनुसार

  • EPFO के पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं है
  • इसी वजह से वह सीधे अकाउंट से पैसे निकालने की अनुमति नहीं दे सकता
  • UPI सिस्टम इसी कमी को पूरा करेगा

EPF नियमों में हालिया बड़े बदलाव (2025 अपडेट)

केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने अक्टूबर 2025 में कई बड़े फैसले लिए

मुख्य बदलाव

  • 13 जटिल नियमों को मिलाकर एक सरल नियम बनाया गया
  • शिक्षा, बीमारी, शादी के लिए 100% तक निकासी संभव
  • न्यूनतम सेवा अवधि घटाकर 12 महीने
  • विवाह व शिक्षा के लिए निकासी की सीमा बढ़ी
  • फाइनल सेटलमेंट की समय-सीमा 2 से बढ़ाकर 12 महीने
  • पेंशन निकासी अवधि 36 महीने तक बढ़ी

नए फंड मैनेजर नियुक्त

  • SBI Funds Management
  • HDFC AMC
  • Aditya Birla Sun Life AMC
  • UTI AMC

EPF से UPI के जरिए पैसा निकालने की सुविधा लागू होने के बाद भारत में PF सिस्टम पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा। यह बदलाव खासतौर पर मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

सरकार का यह कदम Ease of Living को बढ़ाने और डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886