Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

FASTag Annual Pass को एक्टिव करने का आसान और Step-by-Step प्रोसेस

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 20 Aug 2025, 05:48 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

FASTag Annual Pass Activation Process: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 15 अगस्त, 2025 को 3,000 रुपये का FASTag वार्षिक पास लॉन्च किया है, जो निजी वाहन मालिकों को टोल भुगतान के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए बनाया गया है। यह पास एक साल या 200 टोल यात्राओं (जो भी पहले हो) के लिए वैध होगा। हालाँकि, इसका लाभ उठाने के लिए इसे सही तरीके से सक्रिय करना सबसे ज़रूरी है, आइए जानते हैं कैसे।

FASTag वार्षिक पास सक्रिय करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले, राजमार्ग यात्रा ऐप डाउनलोड करें या NHAI की वेबसाइट पर जाएँ।
  • यह पास केवल राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप (Android/iOS) या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही सक्रिय किया जा सकता है।
  • इसके बाद, मोबाइल नंबर या वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) से लॉगिन करें।
  • सुनिश्चित करें कि आपका FASTag सक्रिय है, वाहन में ठीक से लगा हुआ है, VRN से जुड़ा है और ब्लैकलिस्टेड नहीं है।
  • वाहन और FASTag विवरण भरें। वाहन विवरण और FASTag ID दर्ज करें।
  • अगर पूछा जाए, तो आरसी, मालिक का पहचान और पता प्रमाण, पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो अपलोड करें।
  • अब आपको 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके लिए आपको UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना होगा।
  • याद रखें कि FASTag वॉलेट बैलेंस से भुगतान संभव नहीं है।
  • थोड़ी देर बाद, आपको एक एक्टिवेशन मैसेज मिलेगा।
  • आमतौर पर पास 2 घंटे के भीतर एक्टिवेट हो जाता है, हालाँकि इसमें 24 घंटे तक लग सकते हैं।

यह सुविधा विशेष रूप से कार, जीप और वैन जैसे गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए है, और इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाले समय को कम करना और यात्रा को और अधिक सुगम बनाना है। हालाँकि, यह सुविधा तभी उपलब्ध होगी जब आप इसे सही तरीके से एक्टिवेट करेंगे।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886