Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

शराबी ने बाइक से मारी टक्कर, अधेड़ की दर्दनाक मौत!

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 09 Jul 2025, 07:36 PM IST | 1 min read
शराबी ने बाइक से मारी टक्कर, अधेड़ की दर्दनाक मौत!
Share:
Advertisement

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शराब का कारोबार जोरों से चल रहा है, जिसका जीता-जागता उदहारण सिंगरौली में हो रहे दुर्घटना हैं। यहां अक्सर ज्यादा दुर्घटना नशे में धुत चालकों से होती है और इसका खामियाजा सामान्य नागरिक को भुगतना पड़ रहा है। जो भी नव युवा पीड़ी है वो इस नशे की आदत बने जा रहे है और दिन-प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा शिकार हो जा रहे हैं। आपको बता दें की ठीक उसी तरह से आज शराब के नशे में नव युवक ने तेज रफ़्तार बाइक से बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे शराबी तो मौके से अचित हो गया, लेकिन जिसको टक्कर मारा उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

https://urjanchaltiger.in/the-sons-of-singrauli-are-being-swallowed-by-death/106815/

वहीं घटना के कुछ ही समय में नशे में धुत युवक को होश आ गया। वहीं स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह देवसर से आदर्श कोल (शिक्षक) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैला के लिए निकले और बीच रास्ते चितरंगी मेन रोड कांशी मोड़ पर नशे में धुत बरवानी के कमलेश बसोर (25) ने बाइक से टक्कर मार दी। जिससे वो तो अचित (बेहोश) हो गया और स्कूल जा रहे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की युवक ने तेज रफ़्तार बाइक MP66 ZG1465 से टक्कर मारा की काफी दूर तक आवाज़ आई।

Advertisement