Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

MP में 70 हजार से अधिक शिक्षकों की सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 01 Jul 2025, 09:18 PM IST | 1 min read
MP में 70 हजार से अधिक शिक्षकों की सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Share:
Advertisement

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षित युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जहां सरकारी स्कूलों में 70 हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के किया जाएगा। उनका चयन सिर्फ उनकी शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर किया जाएगा। आपको बता दें की तबादला प्रक्रिया पूरी होने के बाद अतिथि शिक्षकों की भर्ती शुरू हो गई है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया GFMS पोर्टल के जरिए की जा सकेगी। अतिथि शिक्षक के रिक्त पदों की जानकारी शिक्षा पोर्टल-3.0 पर अपलोड कर दी गई है।

कैसे करें आवेदन?

प्रथम चरण की प्रक्रिया 26 जून से शुरू हो गई है। अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति 1 जुलाई से 3 जुलाई तक प्रमाणित की जाएगी। वहीं दूसरा चरण 5 जुलाई से 12 जुलाई तक शुरू होने की संभावना है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर जीएफएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदकों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज और टीईटी की जानकारी भी देनी होगी। किसी भी तरह की गलत जानकारी होने पर आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।

कैसे होगी भर्ती?

यह भर्ती पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। पिछले सत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को 30 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच अपनी उपस्थिति का अनुरोध दर्ज कराना होगा। इसमें 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025 के बीच विद्यालय प्राचार्य द्वारा उपस्थिति अनुरोध का सत्यापन किया जाएगा। पहले चरण के बाद शेष पदों के लिए विद्यालय वरीयता चयन 5 जुलाई 2025 को शुरू होगा। जिसमें 9 जुलाई 2025 को मेरिट के आधार पर विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। आवेदकों को 10 से 12 जुलाई तक जीएफएमएस पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

Advertisement