Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

दीपिका पादुकोण की इंस्टाग्राम रील ने रचा इतिहास,1.9 अरब व्यूज के साथ बनीं ग्लोबल रिकॉर्ड होल्डर

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 05 Aug 2025, 12:33 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चमकदार सितारों में गिनी जाने वाली दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अब दीपिका के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसे आज तक कोई भी पार नहीं कर पाया था. उनकी एक इंस्टाग्राम रील ने 1.9 अरब (1,900,000,000) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। यह किसी भी इंस्टाग्राम रील पर मिले अब तक के सबसे ज्यादा व्यूज हैं, जिससे दीपिका पादुकोण दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंस्टाग्राम रील का चेहरा बन गई हैं।

ग्लोबल पहचान व रिकॉर्ड तोड़ रील

दीपिका पिछले दो दशकों से लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती रही हैं। बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने के बाद, उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वह पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं, जिन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार मिला। इसी कड़ी में अब उनका इंस्टाग्राम रील रिकॉर्ड भी जुड़ गया है, जो Hilton होटल ब्रांड के ‘It Matters Where You Stay’ ग्लोबल कैम्पेन की एक झलक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

Advertisement

इंस्टाग्राम पर सुपर एक्टिव

दीपिका अपने 80 मिलियन फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह न सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स, शूटिंग्स और एड्स साझा करती हैं, बल्कि पर्सनल लाइफ, ब्रांड प्रमोशन्स और अपने परिवार के साथ मस्ती-भरे लम्हे भी फैंस के साथ साझा करती हैं।

दूसरे कंटेंट क्रिएटर्स को छोड़ा पीछे

दीपिका की इस रील ने न सिर्फ इंडिया बल्कि ग्लोबल लेवल के कंटेंट क्रिएटर्स को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले Hardik Pandya x BGMI की रील के 1.6 अरब, Flex Your New Phone के 1.4 अरब, और फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की रील के 503 मिलियन से कुछ ज्यादा व्यूज थे, लेकिन अब दीपिका सबसे टॉप पर हैं।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं और अब वे ‘AA22xA6’ नाम की पैन-इंडियन साइ-फाई एक्शन फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी होंगे।

दीपिका का यह नया डिजिटल कारनामा बॉलीवुड और सोशल मीडिया दोनों की दुनिया में मील का पत्थर बन गया है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886