Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Citroen Aircross फेसलिफ्ट – जल्द लॉन्च होगी नई एसयूवी, जानें फीचर्स और कीमत

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 10 Aug 2025, 12:14 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Citroen Aircross: भारतीय बाजार में Citroen कई सेगमेंट में कारें बेचती है। निर्माता कंपनी SUV सेगमेंट (SUV India) में पेश की जाने वाली Citroen Aircross का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इस दौरान SUV के बारे में क्या जानकारी सामने आई है, हम आपको इस खबर में बताते हैं।

Citroen Aircross का फेसलिफ्ट जल्द होगा लॉन्च

Citroen अपनी SUV Aircross का फेसलिफ्ट जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉन्च (new car launch) से पहले इस SUV की टेस्टिंग की जा रही है। इस दौरान इसे हाल ही में स्पॉट किया गया।

Citroen Aircross को लॉन्च से पहले चेन्नई स्थित प्लांट के पास टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इसके फ्रंट लोगो, रियर विंडो और इंटीरियर को कवर किया गया था। जिससे बताया जा रहा है कि इसे नए डैशबोर्ड, नए इंटीरियर और लोगो में बदलाव के साथ लॉन्च किया जाएगा।

इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, SUV के फेसलिफ्ट वर्जन में केवल फीचर्स और इंटीरियर में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके मूल डिज़ाइन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

कब होगी लॉन्च

निर्माता द्वारा इसके लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालाँकि, उम्मीद है कि इस एसयूवी को त्योहारी सीज़न के दौरान भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Citroen Aircross की कीमत

इसकी कीमत में भी थोड़ी बढ़ोतरी की जा सकती है। फ़िलहाल, यह एसयूवी भारतीय बाजार में 8.62 लाख रुपये से 14.60 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886