Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

फुटपाथ पर सो रहे शख्स को बीजेपी नेता ने बेरहमी से पीटा, वीडियो हो रहा वायरल, जानें पूरा मामला

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 04 May 2024, 04:31 PM IST | 1 min read
Viral Video : फुटपाथ पर सो रहे शख्स को बीजेपी नेता ने बेरहमी से पीटा, वीडियो हो रहा वायरल, जानें पूरा मामला
Share:
Advertisement

Viral Video : मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बीजेपी नेता ने एक शख्स को तालिबानी सजा दी है। उनका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स से तीन-चार लोगों की मौजूदगी में पूछताछ की जाती है और फिर लात-घूसों से मारा जाता है।

वीडियो में बीजेपी नेता अजय दुबे एक शख्स को लात मारते नजर आ रहे हैं। शख्स का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बरैला में एक मंदिर के बगल वाले रास्ते पर सोने की कोशिश कर रहा था। वह शराब के नशे में था, जिसके बाद बीजेपी नेता अजय दुबे कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे और उस शख्स को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि बरेला का रहने वाला संतोष यादव मंदिर से सटे फुटपाथ पर सोने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसी दौरान बीजेपी नेता अजय दुबे अपने कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गए और उस शख्स की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। संतोष हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। पिटने वाला शख्स बीजेपी नेता से कई बार हाथ जोड़कर माफी भी मांगता है।

ये भी पढ़े – Jyotiraditya Scindia का जीप पर खड़े होकर डांस करने वाला विडियो वायरल